मोबाईल वैन से धर बैठे हो आपूर्ति
व्यापारिक महासंध ने जिला प्रशासन से की मांग मोबाईल वैन से धर बैठे हो आपूर्ति                                         

    अजमेर।  श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन से जिलाधीश कार्यालय में आयोजित  बैठक में मांग की कि शहर में मोबाईल वाहन से चिकित्सा सामग्री दवा की बिक्री,एटीएम की मोबाईल वैन का समयानुसार शहर में राउण्ड लगाने की व्यवस्था और खाद्य सामग्री के होल सेलरों द्वारा लोडिंग टेम्पूओ में रसद सामग्री रिटेलरो तक पहुंचाने  और रसद सामग्री एवं सब्जियां को कॉलोनियो में माबाईल वेनो से घर घर पहुंचाने की मांग की। बैठक में महासंध के महासचिव रमेश लालवानी ने शहर के गरीबो और दिहाडी मजदूरो एवं रेनबसेरों  में रहने वालो को कॉलोनियो की विकास समितियो के माध्यम से खाना प्रदान करने की बात भी कही। लालवानी ने बताया कि घर घर आपूर्ति से लोगो को घरों  से बाहर निकलने की आवश्यकता नही पडेगी और सामग्री की कालाबाजारी  पर भी रोक लगेगी। महासंध के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा,उपाध्यक्ष मानमल गोयल,सुरेश तम्बोली,राजीव निराला जैन,भागचन्द दौलतानी,राजेन्द्र मूरजानी,किशोर विधानी,कमल अभिचन्दानी,सागर मीणा,बालेश गोहिल,बन्टी भार्गव,राजेश गोयल,राजेश गुवालानी,रणवीर सैनी,गोविन्द लालवानी,धनश्याम पंचोली,सरदार दिलीप सिंह, सहित अन्य ने व्यापारियो से कालाबाजरी नही करने  की अपील भी की है।